वृश्चिक राशि की जीवन शैली

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  7 views

वृश्चिक राशि का खान-पान :
वृश्चिक राशि के जातक को पानी अधिक पीने और अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अच्छे कोलेस्ट्रॉल और जिंक युक्त खाद्य पदार्थ खाना चाहिए | सीपी, घोंघे, अंजीर, एवोकेडो, काले चेरी, पनीर, प्याज, जलकुंभी, गाजर,ऎसपेरेगस, सरसों, फूलगोभी, नारियल, मछली और झींगा इनके लिए उचित भोजन हैं | इन्हे शराब से बचना चाहिए | ये पुनर्योजी शक्तियों से धन्य होते हैं | इन्हे ये यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें जो इन्हे जरुरी अमीनो एसिड प्रदान करें जो शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक की तरह कार्य करते हैं |

शारीरिक संरचना :
ये आम तौर पर मजबूत, नाटे कंधे, तीखे नैन-नक्श वाले और खरखरी आवाज वाले होते हैं | इनकी मर्मज्ञ और मुंदी हुई आँखें होती हैं | छोटी गर्दन, पतले लेकिन संवेदनशील होंठ और मोटे, भूरे रंग के बाल होते हैं | इनकी गाल की हड्डियां चपटी और वर्गाकार माथा और जबड़ा होता हैं | धड़ लंबा और इसकी तुलना में हाथ छोटे होते हैं | इनका रूप आत्मविश्वासी होता हैं | इनकी प्रकृति काफी गोपनीय,गंभीर और शांत होती हैं और ये मजबूत दिखते हैं और आंडबर रहित होते हैं |

आदतें :
इनमें हमेशा बदले की भावना होती हैं |इनकी यह दुर्भाग्यपूर्ण आदत इन्हें प्यार, खुशी और विश्वास जो इन्हे इनके प्रियजनों से मिलना चाहिए था उससे दूर कर सकते हैं | अव्वल तो इन्हे अपने क्रोध और विद्वेष से निजात पाने की जरूरत हैं, उसके बाद खुद को प्यार करना आना चाहिए इसके बाद ही इनमें माफ करने की भावना आ पायेगी | ये सब ये अपनी असाधारण इच्छा शक्ति की वजह से कर सकते हैं | हालांकि, अंत में ये यह शिकायत कर सकते हैं कि इनके सहयोगी ही इनके तनाव का सबसे बड़ा स्रोत हैं |

स्वास्थ्य:
ये न केवल अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हैं बल्कि इनकी प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी रहती हैं, इसलिए जब ये बीमार पड़ते हैं तो जल्दी ठीक भी हो जाते हैं | जोखिम लेने की प्रवृत्ति की वजह से ये दुर्घटनाओं के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं | ये यौन अंगों, गले, आंतों, फेफड़ों और प्रोस्टेट ग्रंथि के विकारों से ग्रसित हो सकते हैं |इसके लिए इन्हे उचित सावधानियां लेने की जरूरत हैं | मनोदैहिक विकार इनकी आंतों को प्रभावित कर सकते हैं | ये जीवन भर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से बचते हैं जो इनका एक और कमजोर पक्ष हो सकता हैं |

सौन्दर्य:
रहस्यमय वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल रंग बहुत अच्छा रहता हैं | आई-शैडो,मसकारा और नकली पलकें इनकी आँखों की सुंदरता बढ़ाने में सहायक होती हैं | गुलाबी या काले भूरे रंग लिपस्टिक इनके मस्त रुप को उभार कर बाहर लाता हैं |इन्हे प्रयोगों से डर नहीं लगता हैं और ये अपने पुराने कपड़ो को फैशनेबल कपड़े में बदल लेतें हैं | चमकीले रंग, छायादार और सजावटी चीजों से ये प्यार करते हैं | काले, लाल रंग के अधोवस्त्र पहन कर ये फैशन दिवा की तरह दिखना चाहते हैं |

0



  0