वृश्चिक नक्षत्र

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  6 views

विशाखा
इस नक्षत्र के देव इंद्र-अग्नि है और स्वामी गुरु है | इन जातकों में धार्मिकता बहुत पायी जाती है परन्तु साथ-साथ दंभी भी होते है | इनमे स्वार्थ परकता इतनी पायी जाती है कि ये दुसरों का बुरा कर के भी अपना स्वार्थ पूरा कर लेते हैं |

अनुराधा
इस नक्षत्र के देव मित्र और स्वामी शनि है | सारे नक्षत्रों में सबसे बढ़िया नक्षत्र है | सफ़ल होने के बावजूद इनमे अभिमान नही होता है | सच्चे धार्मिक, तत्वज्ञानी, धैर्यवान और ठंडे दिमाग के होते हैं | योजना अनुसार काम करते हैं | ये सज्जन और सन्यासी प्रवृत्ति के होते हैं | सेक्स जीवन में सफ़ल होते हैं | जैसे के साथ तैसा व्यवहार करते है | ये जातक जिद्दि स्वभाव के होते हैं |

ज्येष्ठा
इस नक्षत्र के देव इन्द्र और स्वामी बुध है | अव्यवस्थित चित्त होने के कारण उत्साही होने के बावजूद ये निराशावादी भी होते हैं | किसी भी तरीके से खुद का फ़ायदा हो यह सोचते हैं | बड़े-बड़े मामलों में फ़ंस जाते है अत: दुखी रहते हैं | शारीरिक और सामाजिक तकलीफ़ झेलते हैं |

0



  0