Black Hole का प्रथम वास्तविक चित्रण

profile
Nishant Jaiswal
May 21, 2019   •  2 views

आज से 100 साल पहले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने General theory of Relativity में बताया कि gravity कोई आकर्षण बल नही बल्कि space time desortion है। आइंस्टीन ने अपने field Equation के माध्यम से बताया कि ब्राह्मण में कोई ऐसी वस्तु जरूर होगी जिसकी gravity infinite होगी। यही से शुरू होता है सफर black hole का । black hole वैज्ञानिकों और खगोलविदों की ऐसी कोरी कल्पना थी जिसका गुरुत्वाकर्षण अनंत हो। अथार्त ऐसी वस्तु जिसमे संसार का कोई भी कण समा सकता है। परंतु इन सब बातों का कोई प्रमाण नही था, इसी के संदर्भ में दुनिया के सैकड़ो वैज्ञानिकों और खगोलविदों ने black hole का प्रमाण खोजने लगे। और अंततः 10 अप्रैल 2019 का दिन अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया , जब दुनिया भर में वैज्ञानिकों ने black hole की पहली तस्वीर जनता के सामने रखी।

यह बेहद चौकाने का विषय था कि black hole का वास्तविक चित्र हूबहू वैसा ही है जैसा कि वैज्ञानिकों ने सुझाया था, और होता भी क्यों नही आखिरकार महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की theory दाव पर लगी थी।

Black hole का यह चित्र पृथ्वी से 55 मिलियन लाइट ईयर दूर स्थित M87 galaxy के केंद्र में स्थित ब्लैक होल की थी। यह black hole सूर्य के वजन से सैकड़ों गुना ज्यादा भारी था।इतनी दूरी पर स्थितइतने भारी पिंड की तस्वीर लेना वैज्ञानिकों के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। परंतु वैज्ञानिकों की निष्ठा औऱ दृढ़ता ने इस असम्भव कार्य को सम्भव कर दिखाया। वैज्ञानिको ने Event Horizon Telescope की सहायता से इस कार्य को पूरा किया।black Hole की वास्तविक तस्वीर लेना किसी एक telescope की बस की बात नहीं थी इसलिए दुनिया के अलग अलग कोने में Event Horizon Telescope का एक संग्रह बनाया गया जिसे क्वांटम घड़ी से synchronised किया गया था जिससे ये सारी telescope एक साथ काम कर पाए। और अंततः 10 लाख से ज्यादा GB की डाटा को स्टोर करके विशाल Black Hole का वास्तविक चित्र दिया गया ।

परंतु दोस्तों यहा एक प्रश्न यह उठता है कि जिस Black Hole से प्रकाश की किरण वापस नही आ सकती भला उस पिंड का तस्वीर कैसे लिया जा सकता है।तो दोस्तो आप सभी को यह बता दू की यह तस्वीर वास्तविक black Hole के चारो ओर उपस्थित तीव्र तापमान के गर्म एव चमकीले Event Horizon की है जिसके बिल्कुल मध्य में विशाल द्रव्यमान का वास्तविक black hole मौजूद रहता है।

निशान्त जायसवाल

1



  1