दीप्तिस्फुरण
रूपांतरण
गौरवान्वयन
रूपान्तरणता
ट्रांसफ़िगरेशन
Metamorphosis
Nevertheless the distinction of spiritual individuals is wholly compatible with their unity in terms of Brahman and their common ultimate destiny in terms of spiritual transfiguration.
फिर भी ब्रह्म के साथ तद्रूपता के संदर्भ मे आध्यत्मिक आत्मद्रव्य की भिन्नता और आध्यात्मिक रूपांतरण के संदर्भ मे उसके साझे परम प्रारब्ध के बीच पूर्ण अनुरूपता होती है ।
If Mirra ' s outer life was packed with beneficent activities, there were also moments of inner ecstasy and sudden transfiguration, and there were times of depression, pain and frustration as well.
14. पांडिचेरी वापसी यदि मीरा का बाह्य जीवन परोपकार के कार्यों से भरा था तो आंतरिक भाव समाधि तथा अचानक रूपांतरण के क्षण भी उसमें थे और कई बार निराशा, वेदना तथा कुंठा भी उन्हें आ घेरते ।
All this difficult result can become possible only if there is an immense conversion, a total reversal of our consciousness, a supernormal entire transfiguration of the nature.
यह सब कठिन परिणति तभी सम्भव हो सकती है यदि हमारी चेतना का एक महान् परिवर्तन तथा आमूलचूल विपर्यय और हमारी प्रकृकि का एक अलौकिक समग्र रूपान्तर सम्पन्न हो जाय ।
That use must depend on its place in the ascent and in the return and that destiny must be a fulfilment and transfiguration, not a rooting out or an annulling.
इस उपयोग को उस स्तर एवं भूमिका पर निर्भर होना चाहिये जो उसे आरोहण और अवरोहण में प्राप्त है और उस भविष्य का अर्थ भी परिवूर्णता और रूपान्तर होना चाहिये, उन्मूलन और विनाश नहीं ।
By the opposition of Spirit and Mind without the free opening of this intermediate power the two natures, higher and lower, stand divided, and though there may be communication and influence or the catching up of the lower into the higher in a sort of luminous or ecstatic trance, there cannot be a full and perfect transfiguration of the lower nature.
जबतक आत्मा और मन को जोड़नेवाली यह मध्यवर्ती शक्ति मुक्त रूप से नहीं खुल जाती तबतक इनके परस्पर - विरोध के कारण उच्चतर और निम्नतर ये दोनों प्रकृतियां एक - दूसरी से पृथक् रहती हैं, और यद्यपि उच्चतर भूमिका से निम्नतर को सन्देश प्रापत हो सकता है तथा इसपर उसका प्रभाव भी पड़ सकता है अथवा एक प्रकार की ज्योतिर्मय या आनन्दमग्र समाधि में निम्नतर प्रकृति उठकर उच्चतर के अधिकार में आ सकती है तथापि इससे निम्नतर प्रकृति का पूर्ण ओर सर्वांगीण रूपान्तर नहीं हो सकता ।
Our experience of it has to be constantly intensified and made more concentrated ; otherwise we shall only reflect it in the mirror of the imperfect mind and not reach that point of uplifting and transfiguration by which we are carried beyond the mind into the ineffable bliss.
एतद्विषयक अपने अनुभव को हमें अनवरत तीव्र एवं अधिक प्रगाढ़ बनाना होगा, अन्यथा यह उसे केवल अपूर्ण मन के दर्पण में ही प्रतिफलित करेगा और उन्नयन एवं रूपान्तर के उस शिखर तक नहीं पहुंचेगा जिसके द्वारा हम मन से परे अनिर्वचनीय आनन्द में ले जाये जाते हैं ।
Destructive Change is connected with Time and Matter in the world subject to Maya but the possibility of their transfiguration is already foreshadowed in the structure of the Pure Realm Suddhadhva.
माया के अधीन संसार मे ध्वंसकारी परिवर्तन काल और द्रव्य से जुडा है, किंतु उनके रूपातंरण की सभांवना का पूर्व किंतु संकेत शुद्धाध्वा मे पहले ही दिया जा चुका है ।
It is not a handling of externals or superficial psychological motives that is its main purpose, but a refounding of life and its action on their hidden divine element ; for only such a refounding of life can bring about its direct government by the secret Divine Power above us and its transfiguration into a manifest expression of the Divinity, not as now a disguise and a disfiguring mask of the eternal Actor.
इसका मुख्य प्रयोजन बाह्य व्यवहारों या स्थूल मनोवैज्ञानिक हेतुओं को नियन्त्रित करना नहीं, वरन् जीवन तथा इसके कर्म को इनके गुप्त दिव्य तत्त्व पर पुनः प्रतिष्ठित करना है, क्योंकि, इस प्रकार नये आधार पर प्रतिष्ठित होकर ही जीवन सीधे ऊर्ध्व - स्थित गुप्त भागवती शक्ति के द्वारा परिचालित हो सकता है और आज की भांति सनातन नटवर की उद्यवेश और विरूपकारी आवरण न रहकर दिव्यता की एक स्पष्ट अभिव्यक्ति में रूपान्तरित हो सकता है ।
As her feeling for the Divine grows more and more, there is the will too to make use of it for the good of the earth consciousness: To know that a part of our being is perfectly pure, to commune with that purity, to be identified with it, can be useful only if we subsequently utilise this knowl - edge for hastening the earthly transfiguration. 2 Mirra knew well enough that much work had to be done to change the purblind earth self - lost in the vasts of a cosmic drowse: Grant, O Lord, that I may be like a fire that illumines and warms like a fountain that takes away thirst, like a tree that shelters and protects. men are so unhappy, so ignorant, they need so much to be helped.
जैसे - जैसे ईश्वर के प्रति उसकी अनुभूति बढ़ती जाती है, उसके भीतर जगत चेतना की भलाई के लिए इसका उपयोग करने की इच्छा बल पकड़ती जातीः यह जानना कि हमारे अस्तित्व का एक भाग पूर्णतः निर्मल है, उस निर्मलता 1. प्रेयर्स एंड मेडेटेशंस 1948 पृष्ठ 4 श्री मां लता के साथ संलाप करना, उसके साथ तादात्म्य स्थापित करना, तभी उपयोगी हो सकता है यदि हम इसके बाद ज्ञान का उपयोग पार्थिव रूपांतरण को तीव्र बनाने में करे.... 1 मीरा अच्छी तरह जानती थी कि अंतरिक्षीय निष्क्रियता के विस्तार में स्वयं को खो बैठी इस मंदबुद्धि दुनिया को बदलने के लिए काफी अधिक काम की आवश्यकता होगीः हे ईश्वर, मुझे शक्ति दो कि मैं, उस आग की तरह जो चमक और ऊष्मा देती, उस स्रोत की तरह जो प्यास बुझाता है, उस वृक्ष की तरह जो शरण देता है और बचाव करता है, बन सकूं.... आदमी आज इतनी दुःखी है और इतना अज्ञान कि उसे सहायता की बहुत जरूरत है ।
In the end they must undergo a spiritual and supramental transfiguration.
अन्त में तो उन्हें अध्यात्मिक और अतिमानसिक रूपान्तर की प्रक्रिया में से भी गुजरना होगा ।