यह गाना फ़िल्म "Bhai Bhai" से है।
===================
गाने के बोल
मेरे महबूब तेरे दम से है दुनिया में बहार्
वरना इस ग़म से भरी दुनिया में क्या रखा है -२
मेरे महबूब तेरे ॥।
तेरी आँखों में नज़र आई है जन्नत मुझको
मेरी जन्नत तेरी आँखों के सिवा कोई नहीं
मेरे महबूब तेरे ॥।
मैं तसव्वुर में तेरे झूम लिया करता हूँ
मेरी दौलत तेरी चाहत के सिवा कोई नहीं
मेरे महबूब तेरे ॥।
ज़िन्दगानी में कई रंग के मोड़ आते हैं
तू सलामत रहे शायर की दुआ कहती है
चाँद घटता है घटे हुस्न तेरा बढ़ता ही रहे
मैं रहूँ या न रहूँ मेरी वफ़ा कहती है
मेरे महबूब तेरे ॥।