हल्का हल्का एहसास हो रहा था।

लगता है मुझको प्यार हो रहा था।

यु तो थे आप भी दुसरो की तरह पर ये कम्बख्त वक्त कुछ कमाल कर रहा था।

कुछ ''दुसरो'' के लिए दुसरो की परिभाषा बदल रहा था।

हल्का हल्का एहसास हो रहा था।

लगता है मुझको प्यार हो रहा था।

कहले तो जिन्दगी रफ्तार पकड़ रही थी हमारी इन नजदीकियों का न जाने ये कैसा सैलाब था।

जिससे बाहर निकलने का न कभी कोई इरादा था अब तो इसी इरादे से जिन्दगी के रफ्तार से समझौता हो गया था।

हल्का हल्का एहसास हो रहा था।

लगता है मुझको प्यार हो रहा था।

वक्त आ चला था कि यू कहो एक माँग लाजमी सा होने लगा था।

इस रिश्ते को एक नाम देना जरूरी सा लगने लगा था।।

अब दिन में कुछ नयी ऊर्जा सी थी और मदहोशी में कट रही थीं रातें न फिकर् थी जमाने की और न ही डर था।

हल्का हल्का एहसास हो रहा था।

लगता है मुझको प्यार हो रहा था।

अब साथ थे तुम मेरे, पर वक्त को कहा ये गवारा था। कमाल की जगह बवाल जो कर रहा था।

ये कम्बख्त वक्त दुसरो की परिभाषा फिर बदल रहा था अब की बार अपनो को दुसरा बता रहा था।।

हल्का हल्का एहसास हो रहा था।

लगता है मुझको प्यार हो रहा था।

4



  4