विद्यार्थी जीवन का महत्व

profile
Sushant Kumar
Apr 15, 2019   •  7 views

विद्यार्थी जीवन ज्ञान प्राप्ति का समय है। यह जीवन हर इंसान के जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है। इसी समय पर इंसान का सम्पूर्ण भविष्य निर्भर करता है। इस समय का सदुपयोग करने वाले अपने जीवन को महान और आरामदायक बना सकते हैं। जो विद्यार्थी इस समय को फालतू के कार्यों में बर्बाद करता है उसका भविष्य अंधकार में सिमट जाता है। विद्यार्थी जीवन में ही इंसान के असली चरित्र का निर्माण होता है। इसीलिए जिंदगी के हर मोड़ पर सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत पड़ती है।विद्यार्थी जीवन में सबसे ज्यादा शिक्षा , स्वास्थ्य , खेल कूद का ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ती है। विद्यार्थी को परिश्रमी बनने की ज्यादा जरूरत पड़ती है। विद्यार्थी को बुरी संगत से बचने की ख़ास जरूरत होती है यदि एक बार बुरी संगति का असर हो जाए तो इससे निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है बुरी संगति विद्यार्थी का जीवन बर्बाद कर देती है। इसीलिए विद्यार्थी को नम्र बनकर शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।एक अच्छे विद्यार्थी पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। इसीलिए विद्यार्थी जीवन में सही मार्गदर्शन होना बेहद जरूरी होता है क्योंकि विद्यार्थी जीवन पर मनुष्य जीवन की नींव टिकी होती है। यदि नींव पक्की हो तो उस पर भवन भी पक्का बनता है और यदि नींव ही कमज़ोर हो तो भवन नहीं टिक पायेगा।जीवन कच्चे घड़े के समान होता है इसीलिए बचपन में जैसे संस्कार मिल जाएं वहीँ आदत बन जाते हैं यहीं सोचकर विद्यार्थी को अपने जीवन में सदा अच्छे और सच्चे मित्र बनाने चाहिए बुरे चरित्र वाले मित्र जीवन की नाव को डुबो देते हैं। मर्यादा का ध्यान रखना विद्यार्थी का पहला कर्तव्य होता है इसके इलावा प्रत्येक विद्यार्थी को देशभक्त होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन अमृत से भरा जीवन है यहीं से आपके असल जीवन की शुरुयात होती है इसी के आधार पर अच्छा बुरा इंसान बनता है इसीलिए विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग करना हर छात्र परम कर्तव्य होना चाहिए।

0



  0