मेष राशि के प्रेमव्यवहार

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  3378 views

तत्व :
अग्नि

गुण :
मौलिक; पुरुषत्व; सकारात्मक

स्वामी ग्रह :
मंगल

प्यार में देने वाले सबक :
मासूमियत, क्रिया-अभिविन्यास/क्रियात्मकता और आशावाद

प्यार में सीखने वाले सबक :
सही समय पर, सही जगह और सही व्यक्ति पर विश्वास करना | कुछ करने से पहले सोचना |

व्यक्तिव :
जीवन शक्ति इस राशि का दूसरा नाम है | ये जानते है कि कैसे अपनी स्पष्टवादिता, उल्लासित कर देने व्यवहार, आशावाद और साहसिक कार्य के लिए प्यार के साथ जीवन का जश्न कैसे मनाते हैं | शायद यही वजह है कि आत्म केन्द्रित, आवेगी होने के बावजूद, मेष राशि के जातक प्यारे होते है, और आसानी से प्रशंसक हासिल करने में सफल होते है | मासूमियत से भरे मेष राशि के जातक सारी दुनिया अच्छी है यह विश्वास कर लेते है और धोखा खाने के बाद उन्हे इस कठोर दुनिया का अनुभव होता है जो उन्हे संदिग्ध, कठोर और अहंकारपूर्ण बना देते हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
मेष राशि के लिए प्यार एक जरुरत है जिसे पूरा किया जाना चाहिए | ये प्यार को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं | प्यार में सब कुछ हासिल करने से झिझकते नहीं हैं | ये ऎसी जगह में भी जाने से नहीं हिचकते हैं जो कम लोकप्रिय हो पर इनकी रुचि क हो | प्यार के विमुख होने पर ये मुरझा जाते हैं |प्यार इनके लिए जादु का प्याला हैं | प्यार में अवांछित प्रतिरोध आने से ये अवाक रह जाते हैं और जीवन से डर जाते हैं |संबधो में इन्हे हर समय तव्वजो चाहिए रहती है | अनदेखा करना ये पसंद नहीं करते हैं | प्यार में अस्वीकृति को ये चुनौती के रुप में लेते हैं | और अपनी मंजिल मिलने तक उसके पीछे पड़े रहते हैं |

प्रेम आचरण :
ये अपने साथी की जरूरतों और मांगों का बड़ा ध्यान रखते हैं | ये अपने प्यार का बड़े प्यार और लाड़ दुलार से ख्याल रखते हैं | ये उन्हे उपलब्धि की अनुभूति देता हैं | बदले में ये भी प्यार,ध्यान और जुनून चाहते हैं | प्रेम के आदान-प्रदान में ये सामान्यत: यह भूल जाते हैं कि इन्हे समान अनुपात में प्यार देना भी हैं | प्यार में ये बार-बार आश्वासन चाहते हैं और इसकी अनुपस्थिति में ये नाराज और भयभीत हो जाते हैं | मेष राशि के लोग प्रभावी होते हैं इन्हे आज्ञाकारी साथी की जरुरत होती हैं |प्यार में खुश और संतुष्ट मेष राशि के जातक उदार, हंसमुख और साहसिक होते हैं | प्रेम में अस्वीकृत मेष राशि के जातक उदास और चिड़चिड़े हो जाते हैं | प्रेम में असंतुष्ट मेष राशि के जातक लोगो से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और स्त्रीलोलुप हो जाते हैं और अपने साथी के प्रति ईमानदार नहीं रहते हैं |

0



  0