मेष राशि की प्रकृति

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  1271 views

मेष राशि की प्रकृति
मेष राशि राशि चक्र की सबसे पहली राशि हैं |आप मजबूत और शक्तिशाली विशेषताओं के अधिकारी हैं | आपके अन्दर अपने लक्ष्य को पाने का प्रयोजन हैं और आप मजबूत भावना के साथ आगे बढ़ते हैं | आपके पास ऊर्जा का असीमित भंडार हैं जो आपको आसानी से थकने नहीं देता हैं | साहस आपकी सबसे बड़ी खूबी है,और आपको नेतृत्व करने में मजा आता हैं, जबकि आपके आस पास के लोग आपके दिखाये गये मार्ग पर चलना पसंद करते हैं | आपका व्यवहार स्पष्ट और सीधा होता है, और आप समस्या का सीधे-सीधे सामना करने पर विश्वास करते हैं बजाय कि शुतुरमुर्ग की तरह सिर छुपाने के | आप त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहते हैं पर कभी-कभी आवेगी होने की वजह आप गुमराह किए जा सकते हैं |

स्वामी ग्रह : मंगल
लाल ग्रह मंगल युद्ध का देवता माना जाता हैं | पर इसका मतलब ये नहीं हैं कि आप हर समय झगड़े के लिए उतारु रहते हैं | बल्कि इसका मतलब यह है कि आप हमेशा सक्रिय रहना चाहते हैं और खाली बैठना आपकी आदत नहीं हैं |यदि आपके सामने कोइ अड़चन आती हैं तो आप उसके हटने का इंतजार नहीं करते हैं बल्कि तुरंत उससे निपटने की योजना बनाने लगते हैं और तुरंत उस पर अमल भी करते हैं | आपका स्वामी ग्रह मंगल आपको उर्जा की भरपूर मात्रा उपलब्ध कराते हैं और आप इसका उपयोग सकारात्मक रुप से ही करते हैं |

प्रथम ग्रह : स्वंय
राशिचक्र का प्रथम घर आपकी शारीरिक संरचना और दुनिया आपको कैसे देखती हैं यह प्रदर्शित करता हैं | हर समय यह नहीं देखा जाता हैं कि आप कैसे हैं बल्कि यह देखा जाता हैं कि आप कैसा काम करते हैं | यह आपके जीवन की आरम्भिक अवस्था यानि बचपन को प्रदर्शित करता हैं | इसका यह भी मतलब है कि आप किसी काम या रिश्ते का आरंभ कैसे करते हैं – क्योंकि किसी भी काम की शुरुआत महत्वपूर्ण होती हैं जैसा की कहा गया है एक अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता हैं |

तत्व : अग्नि
आपका तत्व अग्नि बहुत ताकतवार हैं और आपमें अग्नि की पूरी गर्माहट होती हैं | आपके अन्दर की भरपूर उर्जा में शायद ही कभी कमी आयेगी |आपमें सबसेअ अच्छी बात यह हैं कि आप जहां भी जायेंगे अपनी उर्जा का प्रकाश सब जगह फ़ैलायेंगे और सबको इसका समान फ़ायदा पंहुचेगा | आपमें जीवट शक्ति बहुत हैं अत: आप कठिनाईयों से आसानी से बाहर निकल आते हैं |

गुण
आपकी सबसे बड़ी शक्ति आपका साहस हैं | आप जिन्दगी की चुनौतियों का बिना किसी भय के मुकाबला करतें हैं | स्वतंत्रता, उदारता, उत्साह, आशावाद और धैर्य आपके सकारात्मक गुण हैं |

कमजोरियां
आप हठी और जिद्दी हैं | आप अक्सर अन्य लोगों की सलाह नहीं मानते हैं और आप जो सोचते हैं वही करना चाहते हैं | आप तुनकमिजाज हो जाते हैं खासकर जब आपको बाधाओं और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता हैं |

1



  1