मेष राशि की जीवन शैली

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  1428 views

मेष राशि का खान-पान
मेष राशि के जातक अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए ये एसिडिटी से बचने के लिए मसाले दार भोजन से परहेज करते हैं |ऎसा भोजन जो इनके लीवर और किडनी को सम्बल प्रदान करे, इनके लिए अच्छा रहता हैं |इसके अन्तर्गत बीन्स,ब्राउन राइस,दालें,ओलिव(जैतुन),ककड़ी,पालक,अंजीर,खुबानी,कद्दु,और केला हैं|इन्हे दुध और दूध से बने हुए पदार्थ की भी जरुरत पड़ती हैं कैल्शियम की आपुर्ति के लिए | आपको ज्युसर या ब्लेन्डर में निवेश करना चाहिए जिससे आप सब्जियों और फ़लों के रस निकाल सकें और स्मुदी आदि बना सकें जो आपको त्वरित पोषण प्रदान करेगा |

मेष राशि का शारीरिक संरचना
इनके तीखे नैन नक्श होते हैं उन्न्त ठोढ़ी,नाक और भरा हुआ उपरी ओंठ | आंखे दूरस्थ दुरी पर होती हैं भौंहे घनी होती हैं | इनका बोलने का ढंग भड़कीला होता हैं | ये चलने में तो तेज होते हैं पर सलीका बिल्कुल नहीं होता हैं | ये औसत ऊँचाई के होते हैं और इनका रंग दबा हुआ होता हैं | उनकी उपस्थिति विवादपूर्ण हो सकती हैं |ये आमतौर पर भड़कीले या सनकी प्रतीत होते हैं | अक्सर प्रफूल्ल, ऊर्जावान और अपरिष्कृत दिखाई पड़ते हैं | ये लाल रंग पसंद करते हैं | दरअसल, ये विचारशीलता से ताल्लुक नहीं रखते हैं |

मेष राशि के जातको की आदतें
इन्हे ध्यान आकर्षित करना अच्छा लगता हैं यदि इनका बस चले तो ये दुसरे को धक्का दे कर उसकी जगह ले लेंगे | इनका यह व्यवहार इन्हे कम समय में सफ़लता तो दिलाता हैं पर इनके रिश्ते इसके लिए बलि चढ़ जाते हैं | इन्हे जिम्मेदारियां देने से इनका स्वार्थीपना तो कम होता हैं | ये पैसे बचाने से ज्यादा खर्च करने में ध्यान देते हैं | ये शायद ही कभी अपना वित्त प्रबंधन देखते हैं |

स्वास्थ्य
उर्जा,शक्ति और ताकत से भरपूर होते हैं | इन्हे सिर,पेट और किडनी से सबंधित बिमारियां होने की संभावना रहती हैं | इसके लिए इन्हे अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती हैं अन्यथा माइग्रेन,अपच या किडनी में पत्थर होने की संभावना रहती हैं | ये सब बहुत अधिक तनाव होने या खान-पान की गलत आदतो की वजह से हो सकता हैं | आवेगी होने के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक रहती हैं पर ये काफ़ी मजबूत होते हैं |

सौन्दर्य
इनको लाल रंग सबसे ज्यादा अच्छा लगता हैं | लाल रंग का मेकाप या कपड़ो में इनका प्रयोग इनके लक्षणों को उभारता हैं | इनके गाल बहुत उभरे हुए होते हैं जिससे इन्हे लंबे कान के आभूषण या हैट अच्छे दिखते हैं | जो कपड़े औरो पर साधारण दिखते हैं वो इन पर बहुत फ़ैशनेबल दिख सकते हैं | ये किसी भी तरह के आउटफ़िट में अच्छे लग सकते हैं |

1



  1