कितने दिनों के बाद है आई सजना रात मिलन की के बोल (Lyrics) - Aayi Milan Ki Raat

profile
Arjit Kasera
May 04, 2019   •  2058 views

गाने के बारे में जानकारी

  • यह गाना फ़िल्म "Aayi Milan Ki Raat" से है।

  • इस गाने के बोल Sameer ने लिखे हैं।

===================

गाने के बोल

कितने दिनों के बाद है आई सजना रात मिलन की

अब हमसे न सही जाये जुदाई आई रात मिलन की
कितने दिनों के बाद ॥।

चंदा प्यासा तारे प्यासे प्यासी रात सुहानी
कहीं अधूरी रह न जाये अपनी प्रेम कहानी
सजी सेज सुहागन बजी शहनाई आई रात मिलन की
कितने दिनों के बाद ॥।

तन्हाई के रुसवाई के हम कितने ग़म झेलें
कहने को तो साथ रहें हम फिर भी रहें अकेले
मेरी हो के भी रही मुझसे पराई आई रात मिलन की
कितने दिनों के बाद ॥।

दो रूहों के मिलन का ये वक़्त गुज़र न जाये
महकी महकी रात मिलन की जाके फिर न आये
मिल जायेंगे हम राम दुहाई आई रात मिलन की
कितने दिनों के बाद ॥।

1



  1