अंगना में बाबा दुआरे पे माँ के बोल (Lyrics) - Aankhen

profile
Arjit Kasera
May 04, 2019   •  177 views

गाने के बारे में जानकारी

  • यह गाना फ़िल्म "Aankhen" से है।

  • इस गाने के बोल Indivar ने लिखे हैं।

===================

गाने के बोल

अंगना में बाबा दुआरे पे माँ

कैसे आएं गोरी हम तुम्हरे घर मां
खेत गए बाबा बाज़ार गई माँ
अकेली हूँ घर मां तू आ जा बालमा

घर मां जो अइवें तो हमैं क्या खिलइवे
गरम गरम हलवा और पूरी पकइवे
नरम नरम हाथों से खा जा बालमा
अंगना में बाबा ॥।

हलवा पूरी खइवे तो निंदिया न सतइवे
निंदिया में तोहरे लिए आंचल बिछइवे
सिजिया की किस्मत जगा जा बालमा
खेत गए बाबा ॥।

क्या होगा बाज़ार से माँ जो आई
कह दूंगी माँ ये है तेरा जमाई
हाथ मेरा मांगने को आ जा बालमा
अंगना में बाबा ॥।

0



  0