देश भर के ट्राइबल कम्युनिटी और उनकी सभ्यताओं को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है - ट्राइब्स इंडिया।

profile
Suruchi Mishra
Jun 24, 2019   •  13 views

जिस दौर में पूरा देश बड़े व ब्रांडेड मॉल की तरफ भाग रहा है वहीं "ट्राइब्स इंडिया " पूरे देश की संस्कृति को एक साथ जोड़ने में बहुत ही अहम भूमिका निभा रहा है ।

आइये पहले यह जानते हैं कि क्या है ट्राइब्स इंडिया?

ट्राइब्स इंडिया सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक ऐसी संस्थान है जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से इस काम में जुटी हुई है। ट्राइब्स इंडिया का मुख्य मकसद है देश भर के जनजातियों को रोजगार के लिए एक बड़ा बाजार देना ।इसके साथ ही देश भर के आम नागरिको को जनजातियों की सभ्यता से रूबरू कराना और इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना ।सरकार की इस पहल का मकसद है जनजातीय समुदाय को आर्थिक सहयोग प्रदान करना व उनके काम के बदले उनको सही वजीफा राशि मील सके यह भी प्रयास किया जा रहा है। जहा ब्रांडेड दुकानों में जनता को हैंडमेड के नाम पर लुटा जा रहा है वहीं ट्राइब्स इंडिया काफी सस्ते दामों में सभी सामानों को बेच रही है। यही नहीं ट्राइब्स इंडिया ऑनलाइन शॉपिंग की भी सुविधा दे रही है जिससे आप घर बैठे अपने पसंद के सामान को मंगा सकते हैं।

2



  2