वृश्चिक राशि की प्रकृति

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  11 views

वृश्चिक राशि की प्रकृति
आपका चिह्न शक्तिशाली और खतरनाक बिच्छू हैं | कुछ ज्योतिषी आपको एक अंतर्मुखी स्त्री चिह्न मानते हैं | हालांकि, आपकी प्रकृति भी विविध हैं | और जैसे जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपकी प्रकृति विकसित और उच्च स्तर को छूने वाली बन जाती हैं | आपके आस पास रहना एक दिलचस्प अनुभव हो सकता हैं पर साथ ही साथ यह खतरनाक भी हो सकता हैं | कुछ ज्योतिषी आपकी राशि को तीन प्रकार से वर्गीकृत करते हैं – महान और उत्साही – जो बहुत ही दयालु हो सकते हैं | जहरीला- जो खतरनाक होते हैं और रंग बदलू -जो स्थिति के अनुसार अपनी पहचान बदल लेते हैं और हानिरहित होते हैं | कई बार इनकी असली मंशा को पहचानना एक बड़ी समस्या बन जाता हैं | कुछ लोग सोचते हैं कि आप बदले की भावना मन में पाले रहते हैं और अच्छा मौका मिलने तक निष्क्रिय बने रहते हैं और मौका मिलते ही बिच्छु की तरह दंश मारते हैं | आप बड़े साहसिक हो सकते हैं और जो सामने हैं उसके बजाय पीछे क्या छिपा हैं यह जानने को ज्यादा उत्सुक रहते हैं | आप बहुत शक्तिशाली हैं और सिर पर बड़ी समस्या आने से डरते नहीं हैं |

स्वामी ग्रह: प्लूटो
प्लूटो अंडरवर्ल्ड के देवता हैं | यदि यह व्याख्या आपके लिए डरावना हैं तो कुछ स्पष्टीकरण की आवश्यकता हैं प्लूटो हमारी चेतना के अन्दर या हमारी अवचेतना का प्रतीक हैं | स्वामी ग्रह के रूप में, प्लूटो तीव्र और शक्तिशाली है, और ऐसी चीजो की व्याख्या करता हैं जो आपके समझ के परे हैं | इसके छिपे हुए तरंगो से चमत्कारी परिवर्तन आ सकता हैं |

आठवां सदन: परिवर्तन
चूंकि कुंण्डली का दूसरा घर संपत्ति को प्रदर्शित करता हैं इसके विपरीत आठवां घर अन्य लोगों के पास क्या हैं – इसकी ओर इंगित करता हैं | इसमे यौन मुद्दे भी शामिल हैं, जिसमे ये आम तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को भी शामिल कर सकते हैं | मृत्यु – यह अंतिम परिवर्तन के बारे में भी हो सकता हैं लेकिन जरूरी नहीं कि आपकी अपनी खुद की मृत्यु के बारे में हो | आठवां घर उन सब बातों के बारे में हो सकता हैं जिसे हम समझ नहीं सकते हैं | यह छिपी शक्ति का एक घर हैं |

तत्व: जल
आप जल समूह के एक प्रमुख सदस्य हैं | ज्योतिषीय संकेत जो जल तत्व के अन्तर्गत आते हैं उनकी प्रकृति भावुक होती हैं | जिस तरीके से पानी की गहराई के अनेक स्तर होते हैं जैसे उथली नदी या गहरा सागर उसी तरह भावनाओं का भी बहुत व्यापक स्तर पाया जाता हैं | आपके लिए यह भविष्यवाणी करना कि आप किसी स्थिति में कैसी प्रतिक्रिया देंगे हमेशा से ही मुश्किल रहा हैं | इसके अलावा,जिस तऱह सागर अपनी गहराई में अनन्त रहस्य समेटे रहता हैं उसी तरह आपकी भी रहस्यमय आभा होती हैं |

शक्ति
आपका व्यक्तित्व चुंबकीय हैं | आपके आकर्षण की वजह से लोग आपको मुड़ मुड़ कर देखते हैं |आप बुद्धिमान और मनोरंजक वक्ता हैं, और यह आपके लिए आसान है कि आप दूसरों का आकर्षित कर लें | लोगो को आपके संग आनंद आता हैं | आप भावुक और वफादार होते हैं, जो आपको महान प्रेमी का दर्जा दिलाता हैं | जब तक कि कोई आपकी भावनाओं को आहत नहीं करता हैं आप बहुत उदारता से उनकी मदद करते हैं |

कमजोरी
संभवत: आपकी सबसे बड़ी कमजोरी यह हैं कि आपके अन्दर साहस का भंडार छिपा होने के बावजूद, आप सीधा हमला करने से बचते हैं | बल्कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व्यापक और चालाक योजनाएं बनाते हैं | आप जोड़ तोड़ करने वाले, ईर्ष्यालु, जुनूनी, अविश्वासी और जिद्दी हो सकते हैं |

0



  0