गाने के बारे में जानकारी
यह गाना फ़िल्म "Ayee Milan Ki Bela" से है।
इस गाने के बोल Hasrat ने लिखे हैं।
===================
गाने के बोल
प्यार आँखों से जताया तो बुरा मान गए
हाल्-ए-दिल उनको सुनाया तो बुरा मान गए
प्यार आँखों से ॥।
अपने गजरे के हर एक फूल की तारीफ़ सुनी -२
ज़ख़्म्-ए-दिल हमने दिखाया तो बुरा मान गए
प्यार आँखों से ॥।
वो तो हर रोज़ रुलाते थे घटाओं की तरह -२
हमने इक रोज़ रुलाया तो बुरा मान गए
प्यार आँखों से ॥।
बेख़ुदी पर मेरी हँसते रहे शर्माते रहे -२
अब ज़रा होश में आया तो बुरा मान गए
प्यार आँखों से ॥।
सिर्फ़ इतनी सी ख़ता पर हमें दुश्मन जाना -२
सर को क़दमों पे झुकाया तो बुरा मान गए
प्यार आँखों से ॥।