तुलसी माता की आरती - तुलसी महारानी नमो-नमो

profile
Anant Agarwal
Aug 19, 2019   •  13 views

तुलसी महारानी नमो-नमो,
हरि की पटरानी नमो-नमो।

धन तुलसी पूरण तप कीनो,
शालिग्राम बनी पटरानी।
जाके पत्र मंजरी कोमल,
श्रीपति कमल चरण लपटानी॥

धूप-दीप-नवैद्य आरती,
पुष्पन की वर्षा बरसानी।
छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन,
बिन तुलसी हरि एक ना मानी॥

सभी सखी मैया तेरो यश गावें,
भक्तिदान दीजै महारानी।
नमो-नमो तुलसी महारानी,
तुलसी महारानी नमो-नमो॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,
हरि की पटरानी नमो-नमो।

0



  0