बैरन नींद न आए मोहे के बोल (Lyrics) - Chaachaa Zindaabaad

profile
Arjit Shreevastav
May 07, 2019   •  2 views

यह गाना फ़िल्म "Chaachaa Zindaabaad" से है।

===================

गाने के बोल

बैरन नींद न आए -२

मोहे बैरन नींद न आए
मोरा जिया घबराए
बैरन नींद न ॥।

सूनी पड़ी मेरी पलकों की गलियाँ -२
कौन खिलाए निंदिया की कलियाँ
अपने भी हैं पराए
मोहे बैरन नींद ॥।

लाख जतन करूँ आँख ना लागे -२
सो गईं ख़ुशियाँ और ग़म जागे
घायल मन कित जाए
मोहे बैरन नींद ॥।

याद आएं जब प्यार की बातें -२
और भी लम्बी हो जाएं रातें
भोर नज़र नहीं आए
मोहे बैरन नींद ॥।

0



  0