गाने के बारे में जानकारी
यह गाना फ़िल्म "Aankhen" से है।
इस गाने के बोल Sahir ने लिखे हैं।
===================
गाने के बोल
हर तरह के जज़्बात का ऐलान हैं आँखें
शबनम कभी शोला कभी तूफ़ान हैं आँखें
आँखों से बड़ी कोई तराज़ू नहीं होती -२
तुलता है बशर जिसमें वो मीजान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ॥।
% बशर्: मन्
आँखें ही मिलाती हैं ज़माने में दिलों को -२
अनजान हैं हम्-तुम अगर अनजान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ॥।
लब कुछ भी कहें इससे हक़ीक़त नहीं खुलती
इनसान के सच्-झूठ की पहचान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ॥।
आँखें न झुकें तेरी किसी ग़ैर के आगे -२
दुनिया में बड़ी चीज़ मेरी जान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ॥।
उस मुल्क़ की सरहद को कोई छू नहीं सकता -२
जिस मुल्क़ की सरहद की निगेहबान हैं आँखें
हर तरह के जज़्बात ॥।