मीन राशि के सबंध

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  484 views

प्रेमी के रूप में
मीन राशि के जातक बहुत रोमांटिक होते हैं, गणेश कहते हैं | प्यार और बड़े दिल वाले मीन राशि के लोगो को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की अंतरंगता चाहिए होती हैं | ये भावुक प्रेमी होते हैं जो मानसिक रूप से भी जुड़ाव महसूस करना चाहते हैं | ये सतही प्यार पसंद नहीं करते हैं | ये वफादार और प्यारे, कभी कभी भी जुनूनी भी हो जाते हैं | ये उपहार देते हैं और जिससे प्यार करते हैं उसे राजकुमार या राजकुमारी की तरह महसूस कराते हैं |

पिता के रूप में
एक पिता के रुप में ये अपने बच्चों से अतिशय प्यार करते हैं,गणेश कहते हैं | ये अपने बच्चो की बहुत ही प्यार से देखभाल करते हैं और दोस्ताना व्यवहार रखते हैं |ये अपने बच्चों से कभी नाराज नहीं होते हैं , लेकिन ये मूडीपन के शिकार होते हैं | इन्हें अपने बच्चो को आवश्यक स्वतंत्रता देना होगा और उन्हें अपनी पूरी क्षमता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए | ये अद्वितीय रास्ता अपनाते हैं अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के लिए जिससे बच्चो को यह ना लगे कि उन पर कुछ थोपा जा रहा हैं |

माता के रुप में
इस राशि की महिलाएं अन्य किसी भी राशि की महिला की तुलना में अधिक प्यार और देखभाल करने वाली होती हैं, गणेश कहते हैं | ये बहुत लगाव करने वाले और भावुक होती हैं | ये कभी सख्त नहीं होती हैं जिसकी वास्तव में कभी कभी जरूरत होती हैं | ये अपने बच्चों से कुछ भी उम्मीद नहीं रखती हैं क्योंकि ये उन्हें हर समय खुश रखना चाहती हैं | ये पूरी तरह से अपने बच्चों के प्रति समर्पित रहती हैं और उनके स्वास्थ्य और विकास के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं |

बच्चें के रुप में
बच्चों के रूप में ये बहुत ईमानदार और अनुशासित होते हैं, गणेश कहते हैं | ये अपने घर और माता पिता और जिसका वे गहरा का सम्मान करते उनसे बहुत लगाव रखते हैं | जहाँ तक अध्ययन की बात हैं, ये सबसे प्रतिभाशाली तो नहीं होते हैं, लेकिन बहुत मेहनती होते हैं | ये माता पिता के स्नेह पर बहुत निर्भर हो जाते हैं, और यदि डांट पड़ जाए तो आसानी से अपना दिल दुखा लेते हैं | ये पारिवारिक मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन इन्हे अपने जन्मजात गुण रचनात्मकता को पनपने देने के लिए भी समय की जरुरत होती हैं |

बास के रुप में
ये एक मालिक के रूप में शायद ही कभी सख्त होते हैं, गणेश कहते हैं | ये सहज और सहिष्णु होते हैं, लेकिन केवल एक सीमा तक, उसके आगे ये ठोस परिणाम की मांग करते हैं | ये हाथ तो देते हैं पर पंहुचा ऩहीं पकड़ने देते हैं | ये पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों के लिए विशेष महत्व देते हैं और अपने कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकों पर प्रशिक्षण देते हैं | ये दोस्ताना स्वभाव के होते हैं और अपने कर्मचारियों से बेहतर प्रदर्शन प्राप्त कर लेते हैं |

दोस्त के रुप में
एक दोस्त के रूप में ये बहुत प्यार और देखभाल करने वाले होते हैं जो हमेशा जरुरत के समय अपने दोस्त के पास होते हैं, गणेश कहते हैं | ये बहुत दयालु होते हैं और जिनसे प्यार करते हैं उनके समर्थन में हमेशा खड़े रहते हैं | ये जब दोस्ती करते हैं तो जिन्दगी भर के लिए करते हैं |

1



  1