मिथुन राशि के सबंध

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  284 views

प्रेमी के रूप में
मिथुन राशि के जातक एक प्रेमी के रूप में बहुत मज़ा दे सकते हैं | वे उत्साही, मजेदार, और तेज बुद्धि वाले होते हैं | परिचयात्मक गप – शप भी इनके लिए उतना ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि वास्तविक संपर्क महत्वपूर्ण हैं, और जब हाजिरजवाबी की बात आती हैं इनकी सानी कोई नहीं रख सकता हैं | चुलबुले और जिज्ञासु, ये अलग अलग लोगो के साथ समय बिताते हैं जब तक कि उनकी बुद्धि और ऊर्जा स्तर से मेल का साथी नहीं मिल जाता हैं | मिथुन राशि के लोगो को उत्साह, बहुमुखी प्रतिभा, संतुष्टि और उत्तेजना महसूस करने की जरूरत हैं | एक बार सही मेल मिल जाये तो ये एक लंबे समय तक दोनों के लिए उपयुक्त जीवन शैली में व्यवस्थित हो सकते हैं |

पिता के रूप में
एक पिता के रूप में मिथुन राशि के जातक अपने बच्चो को प्यार करने वाले और देखभाल करने वाले होते हैं और बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं ज़ाहिर है जो बच्चों को अच्छा लगता हैं | यहाँ बिल्कुल पिता और बच्चों के बीच कोई पीढ़ी का अंतर नहीं रहता हैं | इनका स्वभाव बहुत लचीला होता हैं, और वह अपने बच्चों को पनपने और विस्तारपूर्वक अपनी प्रतिभा का पता लगाने के लिए स्वतंत्रता प्रदान करते हैं | हालांकि समय – समय पर,एक पिता के रूप में यह अपने बच्चों पर एक निरंतर पितासदृश नजरे बनाए रखते हैं | ये उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देते रहते हैं |इनका केवल यही दोष हैं कि ये सम्पूर्णता की आशा रखते हैं, जो कुछ भी अपने बच्चों के लिए चुनते हैं |

माता के रुप में
एक माँ के रूप में, मिथुन राशि की महिलाएं बहुत नरम दिल और अपने बच्चों से लगाव रखने वाली होती हैं | और सख्त माता पिता की तरह व्यवहार करने के बजाय ये अपने बच्चों को स्वतंत्रता देने में विश्वास करती हैं जिससे वे अपने जीवन का रास्ता स्वयं चुन पाये और ये स्वयं मित्र की तरह उनके करीब रहना पसंद करती हैं | जैसा की मिथुन राशि के पिता का होता हैं | अगर ये काम काजी महिला भी होती हैं तो भी ये सही मायने में अपने बच्चों के प्रति समर्पित होते हैं और उनकी पढ़ाई या खेल और शौक की अनदेखी नहीं करती हैं | ये अपने बच्चों का चौतरफा विकास करना चाहती हैं |

बच्चें के रुप में
मिथुन जातक बहुत स्वतंत्र होते हैं, गणेश कहते हैं | ये एक जगह या बात या दोस्त तक ही सीमित नही रहना चाहते हैं यदि इनके माता पिता की सोच रूढ़िवादी हुई और लचीली नहीं हुई तो इन्हें सम्हालना कठिन हो जाता हैं | बच्चे अपने माता पिता का सम्मान करते हैं और अपने माता पिता से प्यार करते हैं लेकिन चाहते हैं कि माता पिता उनके जीवन में हस्तक्षेप नहीं करें |ये अपने माता पिता की बात सुनते हैं बगावत नहीं करते हैं लेकिन करते वहीं हैं जो करना चाहते हैं |

बास के रुप में
एक मालिक के रूप में, मिथुन राशि के व्यक्ति शांत और उदार होते हैं , गणेश कहते हैं | ये एक सख्त मालिक नहीं होते हैं | वे सभी विभागों के बीच स्वस्थ बातचीत और टीम के रुप में काम करने पर विश्वास करते हैं | काम को बहुत मजेदार और दिलचस्प रूप करने की संभावना रखते हैं | ये प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी निवेश करते हैं जिससे अपने कर्मचारियों के लिए कुशल रूप से काम करने की संभावना पैदा कर सके | ये अपने कनिष्ठो को सभी स्वतंत्रता प्रदान करते हैं, लेकिन सख्ती से अच्छा काम करने की पूछ ताछ करते हैं |

दोस्त के रुप में
ये अच्छे दोस्त बनते हैं | ये अपने सर्कल में हर किसी को खुश रखते हैं | और हर किसी के अच्छे दोस्त बनना चाहते हैं | वे हर किसी का दिल जीतना चाहते हैं और समूह का आकर्षण बनना चाहते हैं और इनका दिल प्यार से लबरेज रहता हैं |ये दोस्ती में दूसरों की प्रशंसा करने से चूकते नहीं हैं और ना ही ये कभी भी जरूरत के समय में दूर खड़े होते हैं | ये अच्छे संबंध बनाते हैं और संभवतः कई मित्र इनके आसपास होते हैं |

0



  0