कुंभ नक्षत्र

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  71 views

धनिष्ठा
इस नक्षत्र के देव वासव और स्वामी मंगल है | ये उत्साही, मेहनती और उदार होते हैं | खुद का स्वार्थ नही देखते हैं | अभिमानी नही होते है | कुंभ राशि के सभी गुण इनमें पाए जाते हैं | शारीरिक शक्ति बहुत होती है |धूर्तता नही होती है |

शतभिषा
इस नक्षत्र के देव वरुण और स्वामी राहु है | कार्य करवाने का गुण इनमें पाया जाता है | उत्साही होते हैं | दुसरों पर प्रभाव डालने की प्रवृत्ति इनमें ज्यादा पायी जाती है | हिम्मतवाले और साहसिक होते है |अभिमानी नही होते हैं | तत्वज्ञानी तो होते है पर पूर्वषाढा नक्षत्र के जातकों से कम |

पूर्वषाढा
इस नक्षत्र के देव जल और स्वामी शुक्र है | इस नक्षत्र के जातक बहुत अभिमानी होते हैं | ये प्रभावशाली होते है और सामाजिक प्रतिष्ठा पाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं | शतभिषा नक्षत्र के जातकों से ये ज्यादा तत्वज्ञानी होते हैं |

0



  0