सिंह राशि के प्रेमव्यवहार

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  1257 views

तत्व :
अग्नि

गुण :
स्थिर; पुरुषत्व; सकारात्मक

स्वामी ग्रह :
सूर्य

प्यार में देने वाले सबक :
स्वंय की शक्ति और प्यार पर विश्वास | अपने आप को प्यार करने की क्षमता और जब प्रेम हो जाए तब भाव-विभोर हो जाते हैं |

प्यार में सीखने वाले सबक :
नम्रता और विनम्रता | प्यार में दिया जाता हैं लिया नहीं जाता |

व्यक्तिव :
सिंह राशि के जातक राजसी, अभिमानी और स्वाभीमानी होते हैं | अपनी क्षमता और ज्ञान पर विश्वास होता हैं| साहसी, उदार,दयालु ,युवा उत्साह और जोश से भरपूर होते हैं | ये लौकिक कलाकार होते हैं, इनका स्वामी ग्रह सूर्य इन्हे समाज में लोकप्रिय बनाता हैं | आदर्शवादी युवा रक्त, सुनहरी और गर्म धूप और बसंत की बहार जैसे किशोर सिंह राशि के जातक को अपने आपके सुन्दर व्यक्तित्व को निहारना अच्छा लगता हैं | अपनी उत्सुकता, आश्चर्यजनक स्पष्टवादिता और बुद्धि की सराहना करना इन्हे अच्छा लगता हैं | आत्मसंतुष्ट सिंह राशि के जातक किलोल करते हुए अपनी उपलब्धियों का जयगान करते रहते हैं |इससे उनके अंहकार की भावना को संतुष्टि मिलती हैं | ये खुद निर्णय लेना पसंद करते हैं और जो सलाह दूसरों को देते हैं उस पर खुद भी अमल करते हैं | कमजोरो की रक्षा करते हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
इनके लिए प्यार बड़ा रुमानी होता हैं किसी रोमाटिंक फ़िल्म की तरह या परी कथा की तरह | सिंह राशि के जातक को प्यार किए जाने का एहसास बहुत रोमाचिंत कर देता हैं और ये जिन्दादिली से भर जाते हैं | ये आत्ममुग्ध होते हैं और ये बिना किसी बंदिश, बंधन और आशा के प्यार करना चाहते हैं और बदले में इसी बात की आशा अपने साथी से करते हैं | सिंह के जैसे शक्ति और राज की इच्छा इन्हे प्यार में भी होती हैं |समर्पण और सुरक्षा की भावना इन्हे अच्छी लगती हैं | ये जितनी उदारता दिखाते हैं बदले में उतने कि ही कामना करते हैं |

प्रेम आचरण :
सिंह राशि के जातक अति उत्साही,स्नेही और प्यारे होते हैं | ये अपने प्रिय की बड़े लाड़-प्यार से देख-भाल करते हैं और अपना प्यार खुले दिल से प्रदर्शित करते हैं | अपना प्यार का जोर-शोर से और दिखावे बाजी के साथ इजहार करते हैं |और बदले में ढेर सारी प्रशंसा और धन्यवाद की उम्मीद करते हैं |इनमें एक अच्छा जीवन साथी बनने के सम्पूर्ण गुण होते हैं | ये पूर्णत: मददगार होते हैं ताकतवर और हितैषी होते हैं |ये सबंधो को अपने अनुसार चलाना चाहते हैं | ये अपने साथी से वफ़ादारी, चरित्र की श्रेष्ठता और प्यार की उम्मीद करते हैं |और अपने उग्र स्वभाव और गुस्से के प्रति समर्पण की भावना चाहते हैं |

0



  0