सिंह राशि की जीवन शैली

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  703 views

सिंह राशि का खान-पान :
सिंह राशि के जातक कार्बोहाइड्रेट युक्त भोज्य पदार्थ खाना पसंद करते हैं | अण्डे का पीला भाग,ऎसपेरेगस,अंजीर,नींबु,नारियल,आडु,सूरजमुखी के बीज और सेब आदि इनके लिए उचित भोज्य पदार्थ हैं |शहद और मांस भी इनकी जरुरत हैं | इन्हे आयरन की पूर्ति के लिए हरी सब्जियां खानी चाहिए |बकरी का दूध प्रोटीन से भरपूर होता हैं और इसका नियमीत प्रयोग इन्हे ताकतवर बनाता हैं | इन्हे दिल को स्वस्थ रखने वाले भोज्य पदार्थ भी लेना चाहिए जैसे जामुन,ओटमील और सालमान मछली आदि भी ग्रहण करना चाहिए |

शारीरिक संरचना :
सिंह राशि के जातको के नैन नक्श प्रभावशाली होते हैं | चौड़ा माथा,लंबे घने बाल और लंबी नाक | इनका कद लंबे पैरो की वजह से लंबा होता हैं | आंखे चमकीली होती हैं |इनके दांत ज्यादा मजबूत नहीं होते हैं |इनकी आवाज गहरी और अच्छी होती हैं | इनकी उपस्थिति बड़प्पन,शिष्टता और गर्व का एहसास कराती हैं | कभी-कभी ये भड़किले नजर आते हैं बहुत ज्यादा सोने के आभूषणो की वजह से और चमकीले पीले और नांरगी रंगो की वजह से |

आदतें :
अति उदार सिंह राशि के जातक गुणशाली तो होते ही हैं | पर ये न सुधरने वाले शेखीबाज भी होते हैं | ये समझा जा सकता है कि आकर्षण,क्रियात्मकता और हाजिरजवाबी से परिपूर्ण व्यक्ति को दिखावे की इच्छा तो होती ही होगी |पर ये ज्यादा मात्रा में हो जाने के कारण इनके आस-पास के लोग प्रभावित होते हैं |इन्हे अपने आस-पास के लोगो की भी प्रंशसा करके अपना व्यवहार संतुलित करना चाहिए | जब पैसो की बात आती है तो ये बहुत अधिक खर्च करने पर विश्वास करते हैं | पर इन्हे उधार लेने से नफ़रत हैं | ये अपना बजट प्रबंधन कर लेते हैं |

स्वास्थ्य:
इन्हे पीठ या रीढ़ से सबंधित समस्या आ सकती हैं | वैसे तो ये मजबूत बनावट के होते हैं | इन्हे अपने उठने बैठने के तरीके का खास ख्याल रखना चाहिए विशेषकर किशोरावस्था और युवावस्था में अन्यथा इनके रीढ़ की हड्डी में भयंकर समस्या आ सकती हैं |इनके दिल और आंखो पर भी समस्या हो सकती हैं | ज्यादा खतरा हृदय से सबंधित हो सकता हैं ये और भी खतरनाक तब हो जाता हैं जब ये तनाव से ग्रसित हों | शांत रहने के लिए इन्हे योग और प्राणायाम करना चाहिए |

सौन्दर्य:
नारंगी और सुनहरा रंग इस राशि के लिए उपयुक्त रंग हैं | ये हमेशा ध्यान आकर्षित करने के फ़िराक में लगे रहते हैं | सुनहरा मस्कारा इनकी आंखो की शोभा बढ़ा सकता हैं | गहरा नीला,सुनहरा या लाल नेल पालिश इनकी संवेदनशीलता को बढ़ाती हैं और नेतृत्व के गुण को उभारती हैं | चमकीले कपड़े इनके तड़क-भड़क को बढ़ावा देती हैं | इन्हे गहरे, गाढ़े और चमकिले रंग पसंद आते हैं | ये अपने कपड़ो के जरिये अपनी उपस्थिति जताना चाहते हैं |

0



  0