वृषभ राशि की प्रकृति

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  623 views

वृषभ राशि की प्रकृति
आप राशिचक्र की दूसरी राशि हैं | वृषभ इस राशि का प्रतीक हैं |वृषभ सत्ता और ताकत का प्रतिनिधित्व करता हैं | प्रतीक से आप को भ्रमित न हों आप नरम और परिष्कृत स्वभाव के भी हो सकते हैं | आप विनम्र रहते हैं जब तक कि आपको छेड़ा ना जाये या उकसाया ना जाय | आपको अपने संकल्प के लिए भी जाना जाता हैं, आपको कोई भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं कर सकता हैं | आप अपने जीवन में सादगी और स्थिरता को ज्यादा महत्व देते हैं | जिससे आप के आसपास के दूसरे लोग आपको उबाऊ और निरुत्साह समझ सकते हैं | आप अनावश्यक जोखिम उठाने से मना कर देते हैं यदि आपकी स्थिरता ख़तरे में पड़ी हो तो |आप अपने आराम को बहुत महत्व देते हैं और आप भौतिकवादी हो सकते हैं लेकिन आपका यह गुण आपको एक व्यावहारिक दृस्टीकोण हैं | हालांकि आपको वास्तव में बहिर्मुखी नहीं कहा जा सकता हैं, फ़िर भी आप एक बहुत अच्छे दोस्त साबित हो सकते हैं जो रक्षक और गाइड की भूमिका निभा सकता हैं |

स्वामी ग्रह:शुक्र
आपका प्रमुख ग्रह शुक्र हैं जो आदर्शवादी और सांसारिक दोनों तरह के प्यार के लिए जाना जाता हैं | रोमांस और सुंदरता देखते ही आपके पैर बहक जाते हैं |यदि आप एक सुंदर पेंटिंग या किसी अन्य काम या कला देख कर उसकी सराहना करते हैं, तो यकीनन यह शुक्र का प्रभाव हो सकता हैं | आप संवेदनशील और सरल हैं, और दुनिया की सुंदरता देखने के लिए आपके पास एक गहरी नजर हैं | जब रिश्तों की बात आती हैं तब आप लंबी अवधि के संबंधों में विश्वास करते हैं और एक स्थायी और खुशनुमा शादीशुदा जिन्दगी जीते हैं | आपको शांति और सद्भाव की चाह होती हैं और शायद ही आप कभी अपने रिश्ते से बाहर जाते हैं |

द्वितिय सदन : संपत्ति
दूसरे सदन में दुनिया की सारी चीजें आती हैं चाहे वो मूर्त रुप में हो या अमूर्त रुप में जो आपके लिए मूल्य रखती हैं | निजी संपत्ति और पैसे तो निश्चित रूप से इस घर में आते हैं | संपत्ति और मानवीय रिश्ते दोनों ही आपके लिए महत्वपूर्ण हैं | और, जब आप सोचते हैं कि आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या हैं तो वह हैं आपके अपने विचार मूल्य | और निश्चित ही आप अपने द्वितिय घर से प्रभावित रहते हैं|

तत्व: पृथ्वी
आपकी राशि का तत्व पृथ्वी हैं, और पृथ्वी के अन्य लक्षणों की तरह व्यावहारिकता के लिए विख्यात हैं, अत: आप भी अपने दृष्टिकोण में बहुत व्यवहारिक होते हैं | आप जीवन का सामना करने में विश्वास रखते हैं बजाय की मुश्किलों से भागने के | आपका जीवन के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण अन्य राशियां जो जो भावुक प्रकृति के हैं उन्हें सम्बल प्रदान करता हैं |

शक्ति
जीवन के प्रति एक व्यावहारिक दृष्टिकोण आपका प्रधान गुण हैं | आपकी कुछ अन्य शक्तियों में से कुछ हैं विश्वसनीयता, स्थिरता, वफादारी, धैर्य और उदारता |

कमजोरी
आपका सबसे प्रमुख कमजोरी अधिकार जताना हैं, खासकर जब प्यार के मामलें शामिल हैं | आपके अन्य नकारात्मक विशेषताएं हैं ज़िद आलस्य, बहुत भौतिकवादी और स्वार्थपन |

0



  0