वृषभ राशि की जीवन शैली

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  869 views

वृषभ राशि का खान-पान
इन्हे ऎसा भोज्य पदार्थ ग्रहण करना चाहिए जो थायराइड ग्रंथी के लिए फ़ायदे जनक हो | इनके भोजन में आयोडाइज्ड नमक, कद्दू, फ़ूलगोभी, ककड़ी, मटर, बादाम आदि शामिल होना चाहिए | स्टार्ची, अत्यधिक मीठा और वसा युक्त भोजन से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे इनका वजन बढ़ सकता हैं | स्नैक्स के रुप में इन्हे सेलेरी खानी चाहिए |ताकत के लिए मांस खा सकते हैं | चाकलेट या मिठाई खाना एकदम से मत छोड़िए वरना आप वंचित महसूस करेंगे |बस इनकी मात्रा थोड़ी कम कर दीजिए |

शारीरिक संरचना
इनका चेहरा खुशनुमा,भरा हुआ और खूबसूरत ओंठ होते हैं | चेहरे का आकार अण्डाकार होता हैं |मध्य का भाग प्रभाव शाली होता हैं | नाक गोल और उपर उठी हुई होती हैं | रंग साफ़ और बाल घने और चमकीले होते हैं | शरीर अनुपात में होता हैं | ये कैसे दिख रहें हैं इस पर बहुत ध्यान देते हैं और इनका कपड़ो का चुनाव बहुत बेहतरीन होता हैं | ये बहुत सलीके दार होते हैं | कुल मिला कर इनका पूरा व्यक्तित्व सुरुचिपूर्ण होता हैं और मजबूती का एहसास कराता हैं |

आदतें
इनकी सामान फ़ैला कर रखने की बुरी आदत होती हैं | ये आलसी होते हैं और अपना सामान व्यवस्थित नहीं कर पाते हैं | सभी चीजें इनसे बस एक हाथ की दूरी पर होनी चाहिए इससे इन्हे सुरक्षा की भावना आती हैं | हालाकिं इससे इन्हे भ्रम और असुविधा होती हैं | खुले शेल्फ़ और सरल भंडार की क्षमता इनके लिए अच्छी होती हैं | इन्हे जमा करने की बहुत आदत होती हैं पर इनके तनाव का कारण खुले पैसे की अनउपलब्धता होती हैं |

स्वास्थ्य
वृषभ राशि के जातक जन्म से ही मजबूत शारीरिक क्षमता वाले होते हैं |इसलिए बचपन से ही इन्हे स्वास्थ्य की ज्यादा समस्या नहीं होती हैं | लेकिन ये जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं ज्यादा खाने-पीने की वजह से मोटे हो जाते हैं | इनका गला भी बहुत संवेदनशील होता हैं और कफ़ जमा होने की शिकायत होती हैं | इन्हे हल्के भोजन और नियमीत कसरत की आवश्यकता होती हैं | अगर व्यायाम करना अच्छा नहीं लगता हैं तो बागवानी या इस जैसी ही किसी अन्य गतिविधि में हाथ अजमा सकते हैं |

सौन्दर्य
इनकी त्वचा बहुत कोमल होती हैं | इन पर नीला रंग खिल कर दिखता हैं | फ़ूलों के प्रिंट वाले स्कार्फ़ इन पर अच्छे दिखते हैं तथा खिले हुए रंगो के लिप्सटिक और नेल-पालिश अच्छे दिखते हैं |इनका संवेदनशील व्यक्तित्व हल्के जामुनी,गुलाबी या पीले रंग में अच्छा दिखता हैं | ये सतर्कता से चलते हैं | इन्हे क्या पहनना हैं यह निर्णय लेने में इन्हे बहुत समय लगता हैं | शाम की सैर के लिए भी ये बहुत सोच समझ कर कपड़े पहनते हैं | ये हमेशा अच्छे लगना चाहते हैं और इनके खयालों में हमेशा मंहगे कपड़ो के विचार आते रहते हैं |

0



  0