मीन राशि के प्रेमव्यवहार

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  1483 views

तत्व :
जल

गुण :
परिवर्तनशील; स्त्रीत्व; नकारात्मक

स्वामी ग्रह :
नेप्च्युन

प्यार में देने वाले सबक :
प्यार विश्वास हैं | प्यार स्वप्न हैं | प्यार संवेदना हैं |

प्यार में सीखने वाले सबक :
प्यार जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हो सकती हैं | जो किसी को जिन्दगी जीने के लिए प्रेरित कर सकती हैं |

व्यक्तिव :
स्वपनीय,रहस्यमय और रोमाटिंक मीन राशि के जातक दयालु,सहानुभुतिपूर्ण और संवेदनशील होते हैं | ये सीधे ,शांत,धैर्यवान और नाप तौल के कदम उठाने वाले होते हैं |इन्हे जीवन की गहरी समझ होती हैं या समझ है ऐसा प्रतीत होता हैं | ये कभी कभी निष्क्रिय और अलग भी नजर आते हैं | कुछ लोग इन्हे परेशान करने वाले समझते हैं | जबकि कुछ लोग इनकी इस रहस्यमय आभा से मुग्ध रहते हैं | जबकि ये वास्तव में स्वतंत्र,प्रेरितऔर खुश रहते हैं लेकिन ये सघर्ष नहीं करना चाहते हैं | ये अध्यात्मिक रुप से जागरुक होते हैं | इनके अन्दर अध्यात्मिकता और सांसारिकता के मध्य द्वन्द्व चलता रहता हैं | कुछ मीन जातक सब कुछ छोड़ देने में विश्वास करते हैं जबकि कुछ सब कुछ अपनाने में विश्वास करते हैं | आलस्य, शिथिलता, कायरता, पलायनवाद, अहंकार आदि कुछ इनके नकारात्मक गुण हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
इनके लिए प्यार स्वार्थ से रहित भावना हैं | एक चमत्कार है जो पूर्णता प्रदान करता हैं |सम्पूर्ण बनाता हैं और स्वयं का समर्पण मागंता हैं | प्यार में दिया जाता हैं लिया नहीं जाता हैं |प्यार रचनातमकता,दार्शनिकता और अध्यामिकता सम्मिलित होती हैं | ये अपनी परिवर्तन शीलता के कारण एक जगह से दुसरे जगह परिवर्तनशील रहते हैं |और ऐसा ये ज्यादा करके सच्चे प्यार की खोज में और अध्यात्मिकता की खोज में करते हैं | पर ये अपने आदर्शवादिता से कभी डिगते नहीं हैं |

प्रेम आचरण :
मीन राशि के जातक कोमल, पोषण करने वाले, सहज, निस्वार्थ और दयालु होते हैं |पर कभी कभी निराशा जनक भी होते हैं | ये अपना पक्ष कभी सामने नहीं रखना चाहते हैं | ये अपने विचारों के पक्के होते हैं |विभिन्न तरह से इनके विचार सामने आते हैं | ये आपसी तकरार पसंद नही करते हैं इसलिए ये नरम पड़ जाते हैं | ये देने और क्षमा कर देने में विश्वास करते हैं | इनके इस गुण को कुछ लोग पलायन वादिता मानते हैं | ये मधुर बोलने वाले ,नम्र और विनम्र होते हैं | जिससे अन्य लोग इनका गलत फ़ायदा उठा लेते हैं | समाजसेवा करने की भावना की वजह से समझौता करने की प्रवृति इनमें अपने आप आ जाती हैं | ये अपने प्यार को बड़े रुमानी तरीके से प्रदर्शित करना चाहते हैं | इनका कोमल हृदय प्यार में आह्लादित हो जाता हैं | पर प्यार में धोखा खाना इन्हे भारी पड़ता हैं और ये गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं |

0



  0