मकर राशि के प्रेमव्यवहार

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  1929 views

तत्व :
पृथ्वी

गुण :
मूलभूत; स्त्रीत्व; नकारात्मक

स्वामी ग्रह :
शनि

प्यार में देने वाले सबक :
ईमानदारी और जिम्मेदारियां लेना और अपने प्यार को सांसारिक आराम के लिए सामग्री उपलब्ध कराना | य़ह भी सच हैं कि दुसरे शब्दो में प्यार का अर्थ ज्ञान और स्थिरता हैं |

प्यार में सीखने वाले सबक :
प्यार में बिना शर्त हारना और प्यार में नि: स्वार्थ होना |

व्यक्तिव :
मकर राशि के जातक भीतर से शांति प्राप्त करने में विश्वास करते हैं | ये किसी पर निर्भर होने को एक दोष के रुप में लेते हैं | मकर राशि के जातक कठोर,गंभीर और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं | पर जब आप अन्दर से इन्हे जानोगे आपको बिल्कुल अलग ही तस्वीर नजर आयेगी |हालांकि ये जोखिम के रास्ते में नहीं चलना चाहते हैं बल्कि जाने पहचाने और परिचित रास्ते पर चलना चाहते हैं |और बीच बीच में मजा उठाने से नहीं चुकते हैं | इन्हे बात चीत के लिए खुलने में औसत से ज्यादा समय लगता हैं |चुंकि सुरक्षा इनके लिए सर्वोपरि हैं इसलिए ये भविष्य की सुरक्षा के लिए समर्पित भावना के साथ धन कमाने में लग जाते हैं | लेकिन धन या प्रसिद्धि पाना कभी भी इनके प्राथमिक चाहत में नहीं रहा | ये सब क्षणिक खुशी तो प्रदान करते हैं पर स्थायी खुशी नहीं देते हैं |ये अपना अधिकार तो जताते हैं पर हावी होने की कोशिश नहीं करते हैं |जब इन पर नकारात्मक विचार हावी हो जाते हैं तो ये निराशावादी और महत्वाकांक्षी हो जाते हैं |और सशर्त ही कोई बात मानते हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
परस्पर संतोषजनक व्यवहार के विनिमय से आपसी रिश्तों में सुरक्षा, शांति और संतोष आता हैं | और, आम धारणा के विपरीत, प्यार उस से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | हाँ, यह संबंधों और जिम्मेदारियों के बारे में है, लेकिन यह संवेदनशीलता और स्थिरता के बारे में भी हैं | मकर राशि के जातक बाहर से कठोर दिखते हैं और अपने कोमल, निर्मल पक्ष को छुपाते हैं पर ये प्यार को छुपाते हैं |आप उन्हें खुलने का अवसर दे फ़िर देंखे इनके निरंकुश जुनून और सर्वोच्च आत्मविश्वास को जो यकीनन शब्दों से परे आकर्षक हो सकता हैं | स्वामी ग्रह शनि उम्र के साथ साथ संस्कृति, सफलता और उपलब्धि लाता हैं और सम्मान दिलाता हैं | ये अमीर और सफल होते हैं पर पुश्तैनी रुप से नहीं बल्कि स्वंय की मेहनत द्वारा बने हुए अमीर होते हैं |इनका परिवार भी इनके जीवन में बहुत महत्व रखता हैं | यही कारण है कि, जब ये प्यार करते हैं,तो कल्पना करते हैं कि इनके साथ हमारा परिवार कैसा होगा ?

प्रेम आचरण :
मकर राशि के जातक भरोसेमंद और देखभाल करने वाले प्रकृति के होते हैं |ये भावनाओं में नहीं बहते हैं | ये नियंत्रित,नपे तुले और सतर्क अंदाज अपनाते हैं प्यार के मामाले में | शांति और उदारता के साथ ये दूसरे के परिप्रेक्ष्य को भी देखने की कोशिश करते हैं, हालांकि इनपर स्वार्थी और कठोर होने का आरोप लगाया जाता हैं | हालांकि, ये खुद भी अपनी इच्छाओं और लालसा पर चर्चा करने के लिए स्पष्ट नहीं रहते हैं | पर इनके मन की गहराई में एक झुमते हुए बहार की तरह का व्यक्तित्व छिपा रहता हैं जो मन पसंद साथी के इंतजार में होता हैं | उपरी तौर पर ये कठोर परम्परावादी और समाज में अपनी स्थिति को ले कर सतर्क रहते हैं | आप इन्हे अजमा के देखिए ये बहुत ही दिलचस्प साथी साबित होंगे | इनके हास्य व्यंग्य की आदत हो सकता हैं‌अच्छा लगने के साथ साथ परेशान भी करे | इनकी हर समय पर उच्च गुणवत्ता मानकों अपनाना इनके साथी पर भारी पड़ सकता हैं |

0



  0