मकर राशि की जीवनशैली

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  663 views

मकर राशि का खान-पान :
मकर राशि के जातक के खाने की आदतें स्वस्थ होती हैं| ये अपना भोजन समय पर करते हैं, खाने के समय अन्य किसी चीज से विचलित नहीं होते हैं, और इन्हे पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाना पसंद हैं जैसे अंजीर, पालक, दूध, खट्टे फल, अंडे, अनाज,गेहूं से बने ब्रेड, बादाम, ब्राउन चावल और मछली | ये एक लीक में चलते हैं, और हर दिन एक ही तरह का खाद्य पदार्थ खा सकते हैं | जबकि इन्हे विभिन्न खाद्य पदार्थों और व्यंजनों का प्रयोग करना सीखना चाहिए | यह राशि हड्डियों और दांतों को प्रभावित करती हैं | अत: इन्हे कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना चाहिए जैसे दूध और दूध से बने पदार्थ,सार्डिन,हरे पत्तेदार साग |

शारीरिक संरचना :
इनका शरीर सुंदर, सुडौल और त्वचा चिकनी होती हैं | प्रमुखता से उभरी हुई भौं होती हैं, ऊपरी होंठ पतले और तराशी हुई ठोड़ी होती हैं | इनकी ऊंचाई औसत से कम होती हैं | गहरी गंभीर आँखें होती हैं | ये धीरे धीरे बोलते हैं और बोलने के पहले प्रत्येक शब्द तौल कर बोलते हैं | ये दार्शनिक या वैज्ञानिक की तरह दिखते हैं |इनका सामान्य रूप तटस्थ, संयमीत और सर्वसाधारण होता हैं | इनकी चिंता व्यावहारिकता होती हैं सौंदर्य नहीं जिसे ये कोई महत्व नहीं देते हैं |

आदतें :
ये अत्यधिक मेहनती होते हैं और काम के लिए व्यक्तिगत सुख के साथ समझौता कर लेते हैं | यहां तक कि अपने परिवार की खुशी भी त्याग देते हैं | इस आदत के पीछे गरीबी और दूसरों पर निर्भरता का डर निहित हैं | वास्तव में, ये जितने घंटे जगे रहते हैं वो सारे काम में खर्च कर देते हैं | इसलिए इन्हे समय नहीं मिलता है, ये भौतिकता वादी नहीं होते हैं | ये अपने आहार पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं,जो इनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता हैं |

स्वास्थ्य:
इनकी बड़ी और छोटी बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता उत्कृष्ट रहती हैं | इसलिए ये अपने बुढ़ापे में भी सुरक्षित और स्वस्थ रहते हैं | असल में इनकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ती हैं ये और स्वस्थ होते जाते हैं | ये ऐसे वर्ग में आते हैं जिसमें सबसे अद्भुत बुजुर्ग आते हैं | हालांकि, इनका शरीर कमजोर हो सकता है, खासकर घुटनों और अस्थि संरचना के क्षेत्र में | इन्हे सर्दी, गठिया, गुर्दे की पथरी, पाचन समस्याओं, दाद जैसे त्वचा के विकारों से खतरा हो सकता हैं | इन्हे शराब और गरिष्ठ भोजन से दूरी रखने की जरूरत हैं |

सौन्दर्य:
इनकी संरचना सुगठित हड्डी वाली होती हैं जो लोगो को मुड़ कर देखने को मजबूर कर देती हैं |इन्हे डेनिम और शरीर से चिपके कपड़ो द्वारा और सुन्दर दिखाया जा सकता हैं | एण्टी रिन्कल क्रीम गर्दन के लिए एक जरूरी है, और बड़े पैरो के लिए पेडीक्योर जरुरी हैं | चमकदार भूरे रंग की लिपस्टिक और नेल पॉलिश इन ध्यान आकर्षण की चाह रखने वालों पर बहुत अच्छी लगती हैं | ये थोड़े से नख़रेबाज़ होते हैं, लेकिन ये हमेशा बाहर जाने के समय खूबसूरत लगते हैं | ये पारंपरिक ड्रेसिंग शैली पसंद करते हैं | आभूषण के कुछ ज्यादा शौकीन नही होते हैं जब तक कि वो पारिवारिक ना हो |

0



  0