धनु राशि की प्रकृति

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  242 views

धनु राशि की प्रकृति
धनु राशि, राशि चक्र के नवें स्थान में आता हैं | और इसका प्रतीक एक अश्व मानव हैं जिसका पिछ्ला हिस्सा घोड़े का हैं और सामने का हिस्सा मानव का हैं जिसके हाथ में प्रत्यंचा चढ़ा हुआ तीर धनुष हैं | अत: आपके पास उच्च और निम्न दोनो तरह की प्रवृत्ति हैं | मानव अंग, जिसके हाथ में एक तीर धनुष स्वर्ग की ओर इशारा करते हुए हैं यह इंगित करता है, कि आप एक आध्यात्मिक प्रकृति के इंसान हैं | इसका यह भी मतलब है कि आप बहुत आशावादी हैं और हमेशा चीजों के उज्जवल पक्ष को देखते हैं | आप कभी भी कठिनाइयों के आगे झुकते नहीं हैं | जबकि आपका दूसरा पहलू ऐसा हैं कि आप कठोर हो जाते हैं और अच्छे सुझाव भी अस्वीकार कर देते हैं | आप बेहद सक्रिय हैं और बाहर और बाहरी गतिविधियां बहुत पसंद करते हैं | आप हर तरह के खेल और शारीरिक गतिविधियों में रुचि लेते हैं | आप दयालु और ईमानदारी हैं | और हमेशा अपने प्रियजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करते रहते हैं | आपकी सक्रियता आपको कभी कभी बेचैन कर देती हैं | एक समय में कई बातों पर आपको ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आती हैं | आप एक साथ बहुत सारे काम नही कर सकते हैं |

स्वामी ग्रह: बृहस्पति
बृहस्पति सूर्य से पांचवे स्थान पर आता हैं और हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं | यह प्रशस्त कारवाई का प्रतिनिधित्व करता हैं | यह सभी बड़ी, बेहतर और अधिक चीजो का राजा हैं | लेकिन यह भी कहा गया हैं कि अति सर्वदा वर्जयते अर्थात किसी भी चीज की अति बुरी होती हैं | बृहस्पति आपको ज्यादा खर्च करने और किसी काम में डुबने की हद तक शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता हैं | बृहस्पति एक आवर्धक लेंस की तरह हैं जो एक छोटे से मौके को जीवन से बड़ा दिखाता हैं | आपके स्वामी ग्रह के रूप में, बृहस्पति आपको उन अवसरों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं ,जो हमारे जीवन में आता हैं |शायद एक साहसिक रूप में और यह विश्वास दिलाता हैं कि कुछ है जो आपसे भी बड़ा हैं |

नौवां सदन : यात्रा
यदि तीसरा घर कम दूरी की यात्रा का सदन हैं, तो इसके विपरीत नौंवा सदन लंबी दूरी की यात्रा का घर कहा जा सकता हैं | यह दूर देश की यात्रा, उच्च शिक्षा और संभावित साहस के बारे में बताता हैं |

तत्व: अग्नि
आप अग्नि तत्व के अन्तर्गत आते हैं जो अनंत ऊर्जा से भरा हुआ रहता हैं | आग की तरह, आप अपने ऊर्जा के भंडार का असीम उपयोग करने के बाद भी थका हुआ नहीं महसूस करेंगे |आपके कार्य अप्रत्याशित होते हैं | अक्सर आपकी आगे की योजना नहीं होती हैं और आप बिना सोचे कार्य करने लगते हैं | आप अपने आपको किसी क्रिया में कूदने से नहीं रोक पाते हैं | हालांकि, आपकी ऊर्जा सरंचनात्मक होती हैं न की विनाशात्मक | जो आपके दिल के करीब हैं उनका हित आपके लिएअ सर्वोपरि हैं |

शक्ति
आपको कई सकारात्मक गुणों का भेंट मिला हुआ हैं | आप राशिचक्र के सबसे सक्रिय राशि हैं | आपमें धावक के गुण हैं जो आपको खेल और रोमांच के क्षेत्र में बेहद सफल बनाता हैं | आप स्वतंत्र, आशावादी, सतर्क, दोस्ताना और ईमानदार हैं |

कमजोरी
आपका अति उत्साह अक्सर आपको अपने सभी कार्यों के पक्ष और विपक्ष पर विचार किए बिना कार्य करने को उकसाता हैं | आप आसानी से ऊब जाते हैं और अक्सर यथास्थिति से परेशान रहते हैं | यह आपकी जीवन के प्रति एकाग्रता को कम करता हैं | भाव विहीनता,अनम्यता और बैचेनी आपके अन्य नकारात्मक अवगुण हैं |

0



  0