कुंभ राशि के प्रेमव्यवहार

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  4751 views

तत्व :
वायु

गुण :
स्थिर; पुरुषत्व; सकारात्मक

स्वामी ग्रह :
युरेनस

प्यार में देने वाले सबक :
सहन करने की क्षमता और मुस्कुराते रहना |

प्यार में सीखने वाले सबक :
प्यार में एक हो जाना ही सब कुछ हैं अत: प्रेम में सम्पूर्ण समर्पण महत्वपूर्ण हैं | यह भी तथ्य सत्य हैं कि संदेह के लिए प्यार के रिश्तों में कोई जगह नहीं हैं |

व्यक्तिव :
कुंभ राशि के जातक मानवीय दया से परिपूर्ण होते हैं |और साझा करने का महत्व समझते हैं | नवीनता, विद्रोह और आधुनिकता उनके जीवन का अंग हैं | कभी ये पूरी तरह स्वतंत्र विचार धारा दिखाते हैं और कभी जटिलता दिखाते हैं | विलक्षण और प्रतिभावान कईयों को ये रहस्य मय लगते हैं | अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता पूर्ण शैली और स्थिर विचार धारा वाले ये प्रचार और परिवर्तन को प्रोत्साहित करते हैं | प्रकृति से, अधिकांश कुंभ राशि के जातक जांचकर्ता, निडर और पेशेवर होते हैं और सच का पर्दाफाश करने के लिए इच्छुक रहते हैं| सवाल करने और जानने , प्रयोग और भावना के बिना विश्लेषण करने की अपार क्षमता होती हैं |ये बहुत ही तार्किक होते हैं और महान वैज्ञानिक, गणितज्ञ और अन्वेषक बन सकते हैं | इन्हे मानदंडों और परंपरा का उल्लंघन करने में खुशी मिलती हैं पर ये संघर्ष से डरते हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
शांत, अवैयक्तिक,स्वार्थ से परे और सुखद होते हैं | कुंभ राशि के लोग प्यार को पूरी तरह से स्वीकार करने के पहले प्यार की गहराई और गुजांइश की पूरी तरह से जांच परख कर आश्वस्त होना चाहते हैं | राशि चक्र के मानवीय गुणों से भरपूर इनके लिए प्यार सार्वभौमिक और नि: स्वार्थ होता हैं | कुंभ राशि के लोगो का दृढ़ विश्वास निष्पक्ष और समानता में होता हैं जिसका प्रयोग ये अपनी दोस्ती में भी करते हैं | इनके हमेशा कई दोस्त होते हैं | और, अपने आकर्षक व्यक्तित्व, दूरदर्शी दृष्टिकोण और सहिष्णुता के साथ ये शायद ही कभी मित्रों की कमी का सामना करते हैं | आधुनिकता के लिए कुंभ राशि का प्यार इनके प्रेम व्यवहार में भी दिखता हैं | इसलिए ये कई बार अपने प्यार का परीक्षण करते हैं | हालांकि, इनके खुले प्रकृति को देखते हुए, ये कभी -कभी अंत में प्यार के स्थान पर दोस्ती के भ्रम में पड़ जाते हैं | इसलिए, खाली, अधूरा प्यार, उलझन आदि में पड़ने की संभावना रहती हैं

प्रेम आचरण :
कुंभ राशि के जातक मिलनसार, कल्पनाशील, मजाकिया, स्पष्ट और मैत्रीपूर्ण होते हैं | इस बुद्धिमान व्यक्ति के दोस्तों को उसके साथ समय बिताने में बहुत मज़ा आता हैं | ये हमेशा अभिनव विचारों और कुछ अलग और अपरंपरागत जिसमें मज़ा और आराम दोनो हो ऐसा कार्य करना चाहते हैं | ये अपने साथी के प्रति वफ़ादार और उसकी स्वतंत्रता के प्रति जागरूक होते हैं साथ ही साथ अपनी स्वतंत्रता के भी पक्ष धर होते हैं | ये अपने साथी की उन्न्ती जैसे कोई बड़ी डिग्री लेनी हो या नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो तो उनकी जी जान से मदद करते हैं | ये सब करते करते ये जल्दी थक भी जाते हैं | ये सामाजिक रुप से भी व्यस्त होते हैं इसलिए कभी कभी ये उलझ कर रह जाते हैं |

0



  0