कर्क राशि के प्रेमव्यवहार

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  1139 views

तत्व :
जल

गुण :
मूलभूत; स्त्रीत्व; नकारात्मक

स्वामी ग्रह :
चन्द्रमा

प्यार में देने वाले सबक :
समर्पण,कोमलता और संवेदनशीलता | देखभाल और पोषण का गुण |

प्यार में सीखने वाले सबक :
हारने और छोड़ देने की क्षमता और व्यवहार में खुलापन |

व्यक्तिव :
कर्क राशि के लोगो को परिवर्तन चाहिए पर ये उससे डरते भी हैं | कर्क राशि के जातक अनेक भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं इनमें से कई नये होते हैं, कुछ बहुत सच्चे और कुछ बहुत गहरे होते हैं | ये अपनी अदभुत धारणा के साथ दुसरों का अवलोकन करते हैं और उसके अनुसार अपनी महान वृत्ति, अपना अंतर्ज्ञान निहित करते हैं | परेशान कर्क राशि के लोग झिझक और हिचकिचाहट में रहते हैं |कभी-कभी ये चिपकु भी हो जाते हैं | अन्य समय ये काफ़ी लापरवाह रहते हैं | चन्द्रमा की कलाओं की तरह इनके मूड में घट-बढ़ होती रहती हैं | अतीत की यादों में ये झुलते रहते हैं और उदास हो जाते हैं | इनका नकारात्मक अभिव्यक्ति ऎसा होता है कि ये अपने गलतियों को नहीं स्वीकारते हैं | ये कभी-कभी कायर, चिड़चिड़े और कंजूस सा बर्ताव करते हैं |

मेष राशि के लिए प्यार :
कर्क राशि के लोगो के लिए भावनात्मक सुरक्षा बहुत मायने रखती हैं |प्यार इनके लिए सब चीज से बढ़ कर हैं | प्यार की चाहत इन्हे भावुक बना देती हैं | आगे बढ़ने में इन्हे कुछ खोने का एहसास होता हैं जैसे बड़े होने की प्रक्रिया को ये बचपन का गुम होना मानते हैं | ये एहसास इन्हे उदार और संवेदन शील बना देता हैं हालाकिं भावना और भावनात्मक नींव पर इनकी दुनिया टिकी रहती है और ये कभी-कभी कठोर और उखड़ा-उखड़ा व्यवहार भी दिखाते हैं |

प्रेम आचरण :
कर्क राशि के जातक पूरी तरह से अपनी सौम्यता और संवेदनशीलता को प्यार करते हैं | कर्क राशि के जातक संवेदनशील,उदार, देखभाल और प्यार करने वाले साथी साबित होते है |और इन्हे प्यार में घर बसाना अच्छा लगता हैं |ये अपने साथी से ज्यादा नहीं तो कम से कम समान मात्रा में प्यार की उम्मीद करते हैं |इनके बदलते मूड के जैसा व्यवहार जीवन में भी दिखायी देता हैं यदि ये अभी- अभी बहुत् वाचाल साबित हो रहे हैं तो अभी ये बहुत चुप हो जायेंगे |उसी तरह से हमेशा ख्याल रखने वाले कर्क राशि के जातक अचानक लापरवाह हो जाते हैं | कर्क राशि के जातक के साथी को इनका साथ निभाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है | ये प्यार में दर्द बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं |इनका क्रोध जग जाहिर है |

1



  1