कर्क राशि की जीवन शैली

profile
Rajesh Joshi
Aug 24, 2019   •  659 views

कर्क राशि का खान-पान :
इन्हे गैस्ट्रिक और पाचन सबंधित समस्या आ सकती हैं | इन्हे ऎसा भोजन लेना चाहिए जिसमें बहुत सारा फ़ाइबर हो और पानी भी ज्यादा पीना चाहिए |फ़ल और सब्जियां जैसे ककड़ी,कद्दू,पत्ता गोभी,शलजम,सलाद के पत्ते ,मशरुम इनके लिए अच्छे रहते हैं | इन्हे बहुत पानी पीना चाहिए पर अल्कोहल से दूर रहना चाहिए |इन्हे टी.वी. के सामने खाने से बचना चाहिए |या जब मूड खराब हो तब खाना नहीं चाहिए | खाना खाने के समय सुगम संगीत सुनना चाहिए जिससे पाचन में सहायता मिलें | खाते समय इन्हे जगह और समय का भी ख्याल रखना चाहिए |

शारीरिक संरचना :
इनके नैन नक्श गोल होते हैं और अधेड़ अवस्था तक आते-आते मोटे होने लगते हैं |इनके बाल काले तो होते हैं पर घने नहीं होते हैं | नाक छोटी होती हैं माथा ऊँचा और आंखे भरी हुई और गहरी होती हैं |ठोढ़ी गोल होती हैं और रंग साफ़ होता हैं |इनका कद औसत से कम होता हैं |इनकी अभिव्यक्ति स्वपनिल और नरम होती हैं | इनकी उपस्थिति आश्वस्त और रक्षात्मक होती हैं |

आदतें :
इनकी एक कमजोरी होती है कि ये एक ढर्रे पर चलते है और इन्हे इसमें से बाहर निकालना कठिन होता हैं | ये मीठा बहुत अधिक पसंद करते हैं और मिठाईयां,आईसक्रीम आदि बहुत ज्यादा खाते हैं |जिनसे इनका मोटापा बढ़ता जाता हैं और मधुमेह होने का भी खतरा रहता हैं | शुगर फ़्री च्युंगम या सूखे फ़ल चबाना इनके लिये अच्छा रहता हैं | ये बुरे वक्त के लिए पैसे जमा करना अच्छे से जानते हैं और अपना बजट इस तरह से बनाते है कि ज्यादा से ज्यादा पैसे जमा हो सकें |

स्वास्थ्य:
कर्क राशि के जातको का स्वास्थ्य अच्छा ही रहता हैं पर चूंकि ये ज्यादा क्रियाशील नहीं होते हैं इसलिए इनके वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा रहती हैं विशेषत: तब जब इनका काम बैठने वाला हो | इन्हे बैडमिन्टन खेलना चाहिए या लंबी दूरी तक पैदल चलना चाहिए | ये बहुत संवेदन शील होते हैं और इनका मूड भी बहुत बदलता रहता हैं जो इनकी उत्तेजना का कारण बनता हैं | इनका मूड खराब करना किसी के लिए मुश्किल नहीं होता हैं | इन्हे हर परिस्थिति में अप्रवाभित रहना सीखना चाहिए | इस दिशा में किया गया छोटा सा भी काम इनके स्वास्थ्य को खराब होने से बचा सकता हैं |

सौन्दर्य:
इन्हे नियमीत कसरत की आवश्यकता होती हैं अपना सही आकार बनाये रखने के लिये | चांदी जैसा रंग इनके लिए उचित रहता हैं | एक अच्छी भूरी लिप्सटिक इनके त्वचा के रंग के साथ अच्छी दिखती हैं | गुलाब के रंग की नेल पालिश और मोती का हार इनके व्यक्तित्व के भावनात्मक पहलु को उजागर करता हैं | ये पुराने तरह के कपड़े पसंद करते हैं | ये ज्यादाकर मूड के अनुसार ड्रेसिंग करते हैं | जब उदास रहें तो नीला-हरा रंग,उत्साह में लाल रंग और जब आशावादी रहें तब नांरगी रंग | ये हमेशा तरतीब से कपड़े पहने हुए नजर आते हैं भले ही मंहगे ना हो | अच्छे और अलग तरह के कपड़े इनकी पहचान हैं |

0



  0