दिल शाद था के फूल मुझे तेरी मोहब्बत का के बोल (Lyrics) - Aap Aaye Bahaar Aayee

profile
Arjit Kasera
May 04, 2019   •  39 views

गाने के बारे में जानकारी

  • यह गाना फ़िल्म "Aap Aaye Bahaar Aayee" से है।

  • इस गाने के बोल Anand Bakshi ने लिखे हैं।

===================

गाने के बोल

र :दिल शाद था के फूल खिलेंगे बहार में

मारा गया ग़रीब इसी ऐतबार में

ल :मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता -२
अगर तूफ़ाँ नहीं आता किनारा मिल गया होता
र :मुझे तेरी मोहब्बत ॥।

ल :न था मंज़ूर क़िस्मत को न थी मर्ज़ी बहारों की
( नहीं तो इस गुलिस्ताँ में ) -२ कमी थी क्या नज़ारों की
मेरी नज़रों को भी कोई नज़ारा मिल गया होता
अगर तूफ़ाँ नहीं ॥।
र :मुझे तेरी मोहब्बत ॥।

र :ख़ुशी से अपनी आँखों को मैं अश्क़ों से भिगो लेता
( मेरे बदले तू हँस लेती ) -२ तेरे बदले मैं रो लेता
मुझे ऐ काश तेरा दर्द सारा मिल गया होता
अगर तूफ़ाँ नहीं ॥।
ल :मुझे तेरी मोहब्बत ॥।

मिली है चाँदनी जिनको ये उनकी अपनी क़िस्मत है
( मुझे अपने मुक़द्दर से ) -२ फ़क़त इतनी शिकायत है
मुझे टूटा हुआ कोई सितारा मिल गया होता
अगर तूफ़ाँ नहीं ॥।
र :मुझे तेरी मोहब्बत ॥।

0



  0