एक राधा, एक मीरा के बोल (Lyrics) - राम तेरी गंगा मैली

profile
Arjit Kasera
Mar 19, 2019   •  6 views

गाने के बारे में जानकारी

  • यह गाना फ़िल्म "राम तेरी गंगा मैली" से है।

  • इस फ़िल्म में राजीव कपूर, मंदाकिनी ने अभिनय किया है।

  • इस फ़िल्म के संगीतकार रवींद्र जैन हैं।

  • इस गाने के बोल रवींद्र जैन ने लिखे हैं।

===================

गाने के बोल

एक राधा, एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा

अन्तर क्या दोनों की चाह में बोलो
इक प्रेम दीवानी, इक दरस दीवानी
एक राधा, एक मीरा …
राधा ने मधुबन में ढूँढा
मीरा ने मन में पाया
राधा जिसे खो बैठी
वो गोविन्द और दरस दिखाया
एक मुरली एक पायल, एक पगली, एक घायल
अन्तर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
एक सूरत लुभानी, एक मूरत लुभानी
इक प्रेम दीवानी, इक दरस दीवानी …
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर
राधा के मनमोहन
राधा दिन ऋंगार करे
और मीरा बन गयी जोगन
एक रानी एक दासी, दोनों हरि प्रेम की प्यासी
अन्तर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो
एक जीत न मानी, एक हार न मानी
इक प्रेम दीवानी, इक दरस दीवानी …

0



  0